बुधवार, 29 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल बोले- मोदी जी की सरकार आने वाले 10-20 दिनों में ढह जाएगी

पांचवें चरण के मतदान के ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने…

राहुल बोले- मोदी जी की सरकार आने वाले 10-20 दिनों में ढह जाएगी

पांचवें चरण के मतदान के ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मोदी को ध्वस्त कर दिया है और उनकी सरकार का खोखला ढांचा 10-20 दिन में ढह जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान राहुल ने बेरोज़गारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि इस वक़्त देश में जो सबसे बड़ा मुद्दा है वो मुद्दा है बेरोज़गार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरीक़े से देश की अर्थव्यवस्था का बर्बाद किया है। उसके बाद देश पूछ रहा है कि मोदी जी 2 करोड़ नौकरियां का क्या हुआ। आगे उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा वह किसानों और नौकरियों पर कुछ नहीं बोलते क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ है ही नहीं।

Rahul Gandhi 1 1

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल ने पांच पहले कही जाने वाली बातों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पांच साल पहले कहा जाता था कि मोदी 10-15 सालों तक शासन करेंगे। वह अजेय हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मोदी को ध्वस्त कर दिया है और उनकी सरकार का खोखला ढांचा 10-20 दिन में ढह जाएगा। बता दें कि पांचवे चरण के मतदान के लिए आज चुनावी प्रचार थम जाएगा। 6 मई को 50 सीटों पर मतदान होना है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →