गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल का मोदी पर तंज, कहा – मैं ‘मन की बात’ नहीं करने आया हूं, मैं आपके दिल की बात जानने आया हूं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे अरसे पीएम मोदी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों को लेकर उन पर हमलावर हैं।

राहुल का मोदी पर तंज, कहा – मैं ‘मन की बात’ नहीं करने आया हूं, मैं आपके दिल की बात जानने आया हूं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे अरसे पीएम मोदी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों को लेकर उन पर हमलावर हैं। वायनाड से चुनाव लड़ रहे राहुल ने एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मैं यहां मन की बात करने नहीं आया हूं, मैं यहां आपके दिल की बात जानने आया हूं’। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए के नेतृत्व में केन्द्र सरकार में पांच साल के कार्यकाल के दौरान हर महीने विभिन्न मुद्दों को लेकर देश की जनता से मन की बात की है। उनके कार्यक्रम का नाम ‘मन की बात’ है।

विज्ञापन
Congress 12

राहुल के दो जगह से चुनाव लड़ने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, अब उनका पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान आया है। केरल के वायनाड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'मैं यहां एक राजनेता के रूप में नहीं आया हूं जो आपको यह बताने जा रहा है कि उसे क्या करना है या मुझे क्या लगता है। मैं यहाँ आपको अपनी 'मन की बात' नहीं बताने आया हूं, मैं यहाँ यह समझने के लिए हूँ कि आपके दिल में क्या है, आपकी आत्मा।

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं पीएम मोदी जैसा नहीं हूं, मैं यहां आपसे नहीं झूठ बोलूंगा क्योंकि मैं आपकी समझदारी, ज्ञान और समझ का सम्मान करता हूं। मैं आपके साथ कुछ महीनों का रिश्ता नहीं रखना चाहता, मैं आपके साथ जीवन भर का रिश्ता रखना चाहता हूं’।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →