शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल ने कहा- मोदी मुझसे 15 मिनट बहस करें, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर बहस करने की चुनौती दी है।

राहुल ने कहा- मोदी मुझसे 15 मिनट बहस करें, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर बहस करने की चुनौती दी है। पीएम मोदी को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी मुझसे 15 मिनट बहस करें। बहस करने पर दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। बता दें कि इस पहले भी राहुल गांधी देश के विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहस करने की चुनौती दे चुके हैं।

विज्ञापन
Congress 16

चुनावी मौसम में विभिन्न मुद्दों पर बहस करने की चुनौती एक फिर राहुल गांधी के पिटारे बाहर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में रैली को संबोधित करने के बाद, पीएम मोदी को एक बार फिर देश के अलग-अलग मुद्दों पर बहस के दो-दो हाथ करने की चुनौती दी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 15 मिनट बहस करने की चुनौती देता हूं। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। मैं आपको बता रहा हूं, नरेन्द्र मोदी जी देश के सामने अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे'। ख़बर लिखे जाने तक, कांग्रेस अध्यक्ष की इस चुनौती वाले बयान पर मोदी या बीजेपी की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि पिछले कुछ समय कांग्रेस अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राफेल, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को के मुद्दे को लेकर हमलावर हैं। एक बार फिर उनकी तरफ़ से पीएम को बहस करने की चुनौती दी गई है। हालांकि, बीजेपी राहुल की बहस करने की चुनौती पर लगातार ये कहती रही है, उन्हें स्मृति ईरानी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बहस करनी चाहिए। बता दें कि बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी अमेठी से चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी टक्कर दे रही है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →