गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आखिर राहत इंदौरी ने क्यों मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगायी? जानिये क्या है पूरा माज़रा?

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने रमजान के समय में मध्य प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर कमलनाथ सरकार से मदद की गुहार लगायी है।

आखिर राहत इंदौरी ने क्यों मध्य प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगायी? जानिये क्या है पूरा माज़रा?

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने रमजान के समय में मध्य प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर कमलनाथ सरकार से मदद की गुहार लगायी है। रमजान में बिजली कटौती से परेशान होकर मशहूर शायर राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मदद की गुहार लगााई है।

विज्ञापन
https://twitter.com/rahatindori/status/1135185062033612801

यह भी पढ़े: नीतीश से ‘धोखा पार्ट 2’ खाने के लिए तैयार रहे भाजपा: उपेन्द्र कुशवाहा

इंदौरी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि- शिवराज सिंह ने सही कहा था…. कांग्रेस की सरकार आ गई है… इन्वर्टर का इंतजाम कर लो। वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि आजकल बिजली जाना आम है, आज भी पिछले तीन घंटों से बिजली नहीं है… गर्मी है, रमजान भी हैं… मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भी कोई फोन नहीं उठा रहा है। कुछ मदद करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी टैग करके मामले में मदद मांगी है।

Latest news

वहीँ उनके ट्वीट करने के बाद कई यूजर ने कमलनाथ सरकार की खिचाई की। इस पर कई यूजर ने कुछ फनी मेमे भी बनाये।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →