बुधवार, 29 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रियंका बोलीं- BJP को हराना ही मेरा लक्ष्य है

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर हमला बोला है।

प्रियंका बोलीं- BJP को हराना ही मेरा लक्ष्य है

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराना ही मेरा लक्ष्य है।

विज्ञापन

इस दौरान प्रियंका ने अलग-अलग मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार से नौजवान, किसान और व्यापारी सभी नाराज़ हैं। आगे उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हमने मज़बूत उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं और जहां पकड़ कमज़ोर है, वहां हमने भाजपा को नुकसान पहुंचाने वाले उम्मीदवार खड़े किए हैं।

दरअसल, रायबरेली से अपनी मां सोनिया गांधी के समर्थन में प्रचार करने पहुंची प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 56 इंच का सीना है, लेकिन वह किसानों, नौजवानों और व्यापारियों से बाते नहीं करते हैं। वह दुर्बल प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी जनता की आवाज़ दबाते हैं।

sonia priyanka

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार पर सवाल उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि टी.वी. अख़बार के अलावा ट्रेनों में खाने के डिब्बों तक में सिर्फ इन्हीं का प्रचार रहा है। आज किसान परेशान हैं, नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। व्यापारियों के साथ उत्पीड़न हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास समय ही नहीं है कि वह किसी से बात करें।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →