शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रियंका बोलीं- मोदी कायर हैं, इनसे कमजोर PM मैंने आजतक नहीं देखा

सियासी अखाड़े लोकसभा चुनाव का रण जीतने में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें कायर बताया है।

प्रियंका बोलीं- मोदी कायर हैं, इनसे कमजोर PM मैंने आजतक नहीं देखा

सियासी अखाड़े लोकसभा चुनाव का रण जीतने में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें कायर बताया है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘इनसे बड़ा कायर, इनसे कमज़ोर प्रधानमंत्री मैंने ज़िन्दगी में नहीं देखा है’। प्रियंका के इस बयान पर सियासी गलियारों में वार-पलटवार होना तय है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत की दहलीज़ तक पहुंचाने में प्रियंका गांधी ताबड़तोड़ प्रचार कर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने यूपी के प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘राजनीति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टी.वी. पर दिखने से नहीं आती है’।

इस दौरान उन्होंने राजनीति को शक्ति बताते हुए कहा कि 'राजनीति वह शक्ति होती है जो ये मानें कि जनता सबसे बड़ी है। आगे उन्होंने कहा कि राजनीति जनता की बात सुनने की राजनीति है, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति है, आलोचना सुनने की शक्ति है, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति है, लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना तो दूर, आपको जवाब देना नहीं जानते।’ बता दें कि ख़बर लिखे जाने तक प्रियंका के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी या पीएम मोदी की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →