गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

प्रियंका ने कहा- एग्जिट पोल सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए है

आम चुनाव के नतीजे आने से पहले कई चैनलों ने एग्जिट पोल में भाजपा नेतृत्व एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है।

प्रियंका ने कहा- एग्जिट पोल सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए है

आम चुनाव के नतीजे आने से पहले कई चैनलों ने एग्जिट पोल में भाजपा नेतृत्व एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए ऑडियो संदेश जारी कर उन्हें किसी भी तरह के ‘अफ़वाह’ में नहीं पड़ने की बात कही है।

विज्ञापन

प्रियंका ने अपने संदेश में कहा ‘मेरे प्यारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, भाइयों और बहनों… अफवाहों में पड़ने की जरूरत नहीं है और एग्जिट पोल आपको हतोत्साहित कर रहे हैं। यह सिर्फ आपकी दृढ़ता को तोड़ने के लिए है। आपको इन सब से अलर्ट रहना बहुत महत्वपूर्ण है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र के बाहर आप निगरानी बनाए रखिए हमें विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयास का फल जरूर मिलेगा’।

चुनाव नतीजे घोषित होने से पहले लगभग हर न्यूज़ चैनल द्वारा एग्जिट पोल किया गया है। सभी एग्जिट पोल का औसत निकालने पर मोदी सरकार एक बार फिर आती हुई नज़र आ रही है। इससे पहले रविवार को आखिरी चरण के तुरंत बाद जारी हुए एग्जिट पोल में एनडीए को कुल 543 संसदीय सीटों में से 300 से ज़्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। सभी न्यूज चैनलों और एजेंसियों के सर्वे में एनडीए को बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों को लगभग 120 सीटों मिलने की संभावना व्यक्त की गई।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →