मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

रतलाम में PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के रतलाम में अपनी चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

रतलाम में PM मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के रतलाम में अपनी चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अपने भाषण में पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र किया, उन्होंने कहा 1984 के हुए सिख दंगों में पित्रोदा ने कहा था कि 'हुआ तो हुआ'. वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस भी अपने जवाब में इन्ही शब्दों का इस्तेमाल करती है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा इसके लिए कांग्रेस का एक ही जवाब है, 'हुआ तो हुआ'. वहीं पीएम मोदी ने सेना की स्थिती को लेकर कहा कि कांग्रेस राज में,  हमारे वीर सपूतों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी. आतंकी हमलों में, नक्सली हमलों में हमारे वीर साथी अपनी जान गंवा देते थे. और इस पर जवाब मांगे तो कहते है 'हुआ तो हुआ'. पीएम मोदी ने भोपाल गैस कांड और कॉमनवेल्‍थ घोटालों का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर भी कांग्रेस का जवाब यही होता है, 'हुआ तो हुआ'

PM Modi 2 1

उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहां के सपूत लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र सिंह ने आग के दौरान अपने युद्धपोत को बचाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. मैं उन्हें और उनके परिवार को नमन करता हूं. लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस का नामदार परिवार है. ये लोग पिकनिक के लिए देश के युद्धपोत का इस्तेमाल करते हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट  पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के दिलीप सिंह भूरिया ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,45,970 वोट मिले थे और 4,37,523 वोट पाकर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया दूसरे पायदान पर रहे थे. रतलाम लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →