Advertising
Home एंटरटेनमेंट टाल दिया गया Grammy Awards 2021, कोरोना महामारी की वजह से बदली...
Advertising
<

टाल दिया गया Grammy Awards 2021, कोरोना महामारी की वजह से बदली तारीख

375
टाल दिया गया Grammy Awards 2021, कोरोना महामारी की वजह से बदली तारीख

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का असर दुनिया की हर इंडस्ट्री पर पड़ा है. कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे है. अब ऐसे में ग्रैमी अवार्ड्स (Grammy Awards 2021) ऑर्गनाइजर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है. ग्रैमी अवॉर्ड्स को पोस्टपोन कर दिया गया है.

रिकॉर्डिंग अकादमी और ब्रोडकास्टर सीबीएस ने ग्रैमी अवार्ड्स (Grammy Awards 2021) को पोस्टपोन करने से जुड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. इनकी ओर से कहा गया, ‘हेल्थ एक्सपर्ट्स, होस्ट और हमारे आर्टिस्ट्स के साथ बातचीत कर हमने फैसला किया है कि फिलहाल के लिए इस सेरेमनी को टाल दिया जाना चाहिए.’

अब इस दिन होगी सेरेमनी

जनवरी महीने की 31 तारीख को 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स (63rd Annual Grammy Awards) की सेरेमनी होनी थी, लेकिन अब ये 14 मार्च 2021 को होगी. इस दौरान यह भी बताया गया कि लॉस एंजिल्स में कोविड के काफी मामले आ रहे हैं, कोविड की कंडिशन बहुत खराब है. केस लगातार बढ़ रहे हैं, इस वजह से इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया जा रहा है. साथ ही कहा गया कि कई सिंगर्स, म्यूजिशयन और शो के प्रोड्यूसर्स इस सेरेमनी में शामिल होते हैं, सभी का ख्याल रखना जरूरी है.

बता दें, दुनिया में म्यूजिक की सबसे बड़ी अवॉर्ड्स सेरेमनी में से एक ग्रैमी अवार्ड्स है. बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स और अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स भी काफी बड़े अवॉर्ड्स हैं. उम्मीद की जा रही है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स की नई तारीख तक कोविड को कुछ हद तक कंट्रोल कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा कब बना था?

Source link

Advertising