Advertising
Home Top stories सहारनपुर में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने DM को सौंपा ज्ञापन: PF-ESI...
Advertising
<

सहारनपुर में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने DM को सौंपा ज्ञापन: PF-ESI बहाली की मांग, वेतन वृद्धि और श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया – Saharanpur News

0
सहारनपुर में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने DM को सौंपा ज्ञापन:  PF-ESI बहाली की मांग, वेतन वृद्धि और श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया – Saharanpur News

सहारनपुर में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने DM को सौंपा ज्ञापन: PF-ESI बहाली की मांग, वेतन वृद्धि और श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया – Saharanpur News


सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्थित सैयद माजरा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वर्तमान संचालक कंपनी पर श्रम अधिकारों की अनदेखी करने और पीएफ व ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए इनकी बहाली और वेतन वृद्धि की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान संचालक कंपनी रक्षक सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड उनके श्रम अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्हें भविष्य निधि (PF) और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) सहित कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले चार से पांच वर्षों से टोल प्लाजा पर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी कम वेतन पर गुजारा करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि फरवरी 2026 से संचालन संभालने वाली नई कंपनी ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। कर्मचारी प्रतिनिधि योगेश चौहान ने बताया कि पूर्व में टोल का संचालन करने वाली कंपनियां कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती थीं, जिसके दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। हालांकि, वर्तमान कंपनी ने इन सुविधाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। टोल प्लाजा पर कार्यरत नेहा ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से यहां काम कर रही हैं। उनके अनुसार, पहले पीएफ और ईएसआई नियमित रूप से जमा होता था और वेतन वृद्धि भी होती थी, लेकिन नई कंपनी ने इन सुविधाओं को देने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने पीएफ और ईएसआई की सुविधा तत्काल बहाल करने, पद के अनुसार वेतन वृद्धि लागू करने, ड्यूटी का समय आठ घंटे निर्धारित करने, प्रत्येक माह चार सवैतनिक अवकाश देने और बिना उचित कारण किसी कर्मचारी को सेवा से न हटाने की मांग की है। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना या कोई अप्रिय घटना होती है। तो सामाजिक सुरक्षा के अभाव में उसके परिवार को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और अपनी आवाज संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising