सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

PM मोदी का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हुआ फेल : आरटीआई

प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्मार्ट सिटी योजना’ इन 5 सालों के बाद दम तोडती हुई नजर आ रही है. इस बात का खुलासा एक आरटीआई के माध्यम से हुआ है.

PM मोदी का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हुआ फेल : आरटीआई

प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्मार्ट सिटी योजना’ इन 5 सालों के बाद दम तोडती हुई नजर आ रही है. इस बात का खुलासा एक आरटीआई के माध्यम से हुआ है. कुल 2,03,172 करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट को 2015 के बाद के 4 वर्षो में मात्र सात प्रतिशत धनराशि (लगभग 14,882 करोड़ रूपये ) ही केंद्र सरकार दे पायी है. असल में मौके पर इसका उपयोग नाममात्र के लिए हुआ है.

विज्ञापन

एक आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने ये खुलासा किया है. पीपी कपूर इसके पहले भी इस तरह के जमीनी हकीकतों को सामने लाते रहे हैं. अब यहाँ पर ये गौरतलब है कि मोदी सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना की शुरुआत बड़े ही जोर-शोर से शुरू की थी. अब 4 साल के बाद इस योजना की जमीनी हकीकत को भी टटोला जा रहा है.

Smart cities

हालाँकि कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस सम्बन्ध में एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से मोदी सरकार की योजनाये फ्लॉप होती नज़र आ रही है, और ये योजना भी एक जुमला साबित हुआ.

चूँकि लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए पक्ष-विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप करते रहेंगे. इसी तरह की खबरों को पढने के लिए जुड़े रहे हमसे.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →