रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी ने कहा – देश की सेना का अपमान करने वालों, डूब मरो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वक़्त सियासत के सबसे बड़ संग्राम में कूद हुए हैं और लगातार बयानों से अपने सियासी विरोधियों पर हमला कर रहा हैं।

मोदी ने कहा – देश की सेना का अपमान करने वालों, डूब मरो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वक़्त सियासत के सबसे बड़ संग्राम में कूद हुए हैं और लगातार बयानों से अपने सियासी विरोधियों पर हमला कर रहा हैं। आज एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बालाकोट हमले पर सबूत मांगने तमाम सियासी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा 'जो सैनिक देश की सेवा के लिए जाते हैं, देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरते है, रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में जो जलते सुरज को झेलते हैं, महीनों तक समुद्र में तिरंगा लेकर दुश्मन को भटकने तक नहीं देते। उनके लिए ऐसी सोच... देश की सेना का अपमान करने वालों, डूब मरो'।

विज्ञापन
BJP 28

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है, मगर उससे पहले ही राजनैतिक पार्टियों का प्रचार तूफ़ानी होता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार रैलियां कर विपक्षियों पर कड़े प्रहार कर रहे हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने एक बार विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'पिछले 5 सालों में जनभागीदारी से चलने वाली एक मज़बूत और निर्णय लेने वाली सरकार, दुनिया ने भारत में देखी है। अब आपको तय करना है कि ईमानदार चौकीदार चलेंगे या फिर भ्रष्टाचारी नामदार। हिन्दुस्तान के हीरो चलेंगे या पाकिस्तान के पैरवीकार'।

बता दें इससे पहले महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि 'कांग्रेस हटेगी तो सबका साथ सबका विकास होगा। कांग्रेस हटेगी तो ग़रीबी भी हटेगी'।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →