रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी बोले, ये चुनाव पीएम चुनने का नहीं, बल्कि देश बचाने का है

चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर अपने विरोधियों पर जमकर बरसे हैं।

मोदी बोले, ये चुनाव पीएम चुनने का नहीं, बल्कि देश बचाने का है

चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर अपने विरोधियों पर जमकर बरसे हैं। पहले चरण में होने वाले मतदान वाली सीटों पर पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए अपने बयानों से विपक्षियों की ढेर करने की कोशिश की। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये चुनाव देश के पीएम चुनने का नहीं, बल्कि देश को बचाने का है।

विज्ञापन

बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने यूपी के अमरोहा पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान का नाम लिए बग़ैर कहा कि यहां तो बोटी-बोटी वाला रहता है जो कांग्रेस का ख़ासा चहेता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी बेटी-बेटी के सम्मान के लिए खड़ी है। आगे उन्होंने कहा कि तीन तलाक़ के कुचक्र से निकालकर भाजपा मुस्लिम बेटियों के सम्मान के लिए आगे आई है।

BJP 10

उन्होंने सपा-बसपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा सरकार आई तो मुस्लिम महिलाओं का शोषण होता रहेगा। विश्वासघात और अपमान करना, कांग्रेस, बसपा और सपा की आदत है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →