सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी बोले, कांग्रेस हटाओ, तभी सबका साथ-सबका विकास होगा

चुनावी समर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है।

मोदी बोले, कांग्रेस हटाओ, तभी सबका साथ-सबका विकास होगा

चुनावी समर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है। एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हटाओ, तभी सबका साथ-सबका विकास होगा। कांग्रेस हटाओ, देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा। बता दें कि बीजपी और स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव के ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी पर लगातार सियासी बोल रहे हैं।

विज्ञापन
BJP 5

महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में भी कांग्रेस ने जिस तरह ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाला’ किया है, वो देश देख रहा है, हमारे नौजवान वोटर देख रहे हैं। जो पैसा ग़रीब बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को भेजा गया था, वो पैसा लूटकर कांग्रेस चुनाव में लगा रही है।

इस रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई वार किए। उन्होंने कहा कि अपराधों की वजह से देश के लोगों ने कांग्रेस की नीयत को अच्छे से जान लिया है। इसलिए जनता ने ये नारे दिये हैं कि कांग्रेस हमेशा के लिए हटाओ, तभी ग़रीबी हटेगी। कांग्रेस हटाओ, तभी देश आगे बढ़ेगा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →