शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ममता के थप्पड़ वाले बयान पर बोले मोदी- दीदी, आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को थप्पड़ मारने वाले ममता बनर्जी के बयान पर मोदी ने तंज भरे अन्दाज़ में जवाब दिया है।

ममता के थप्पड़ वाले बयान पर बोले मोदी- दीदी, आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को थप्पड़ मारने वाले ममता बनर्जी के बयान पर मोदी ने तंज भरे अन्दाज़ में जवाब दिया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के थप्पड़ मारने वाले बयान का जवाब उसी पुरुलिया से दिया, जहां ममता ने रैली को संबोधित करते हुए मोदी को थप्पड़ मारने की बात कही थी। मोदी ने पुरूलिया में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'दीदी..ओ ममता दीदी... मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा, लेकिन ये भी कहूंगा कि अगर आपने अपने उन साथियों को थप्पड़ मारने का दम दिखाया होता, जिन्होंने चिटफंड के नाम पर गरीबों की कमाई लूट ली, तो आपको इतना डर ना लगता'।

PM Modi 1

बता दें कि आखिरी दो चरणों के लिए राजनैतिक पार्टियों के बीच सियासी लड़ाई दिलचस्प बनती जा रही है। पश्चिम बंगाल में छठे और सातवें चरण में भी वोटिंग होनी है और यहां का सियासी क़िला जीतने के लिए बीजेपी पुरज़ोर कोशिश कर रही है। वहीं, ममता भी अपनी सियासी ज़मीन को बचाने की भरपूर कोशिश में लगी हुई हैं।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →