बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ममता बनर्जी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अपना पीएम मानती है: PM मोदी

आम चुनाव में प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा ‘बंगाल की मुख्यमंत्री मुझे अपना…

ममता बनर्जी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अपना पीएम मानती है: PM मोदी

आम चुनाव में प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा ‘बंगाल की मुख्यमंत्री मुझे अपना प्रधानमंत्री नहीं मानती हैं। वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना प्रधानमंत्री मानती हैं’।

विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मऊ में आयोजित एक चुनावी रैली में पीएम ने कहा, मोदी हटाओ का जो राग अलाप रहे थे, वो आज बौखला गए हैं। हर दिन विरोधियों की गालियां बढती जा रही हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री मुझे प्रधानमंत्री नहीं मानती हैं। वो पाकिस्तान के पीएम को अपना प्रधानमंत्री मानती हैं। आज, मैं बंगाल जा रहा हूं तो देश को बताऊंगा कि मिदनापुर में जहां मेरी रैली थी तो वहां किस तरह की अराजकता फैलाई गई।

PM Modi 1 1

मोदी ने कहा, कूच बिहार में जहां मंच बन रहा था, वहीं दीदी ने अपनी पार्टी का मंच बना दिया. यह लोकतंत्र विरोधी कार्य है। मैं बहुत दिन से देख रहा हूं, देश भी देख रहा है। देखते हैं कि दीदी रैली होने देती हैं या नहीं। उनका बस चले तो हेलिकॉप्टर न उतरने दे। परसों कोलकाता में अमित शाह की रैली में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी। ईश्वर चंद्र भारत की महान विभूति हैं। वह ग़रीबों और दलितों के संरक्षक भी थे। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए जो किया उसके हम कर्जदार हैं

इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन करने की कोशिश की। इनके बीच में लखनऊ में एसी कमरे में बैठकर तो डील हो गई, लेकिन जमीन से कटे हुए नेता यहां पर अपने कार्यकर्ताओं को ही भूल गए।’

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →