बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू हो गया है: पीएम मोदी
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में तीन चरणों का चुनाव हो गया है और बाक़ी के चार चरणों में चुनाव होना है।
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में तीन चरणों का चुनाव हो गया है और बाक़ी के चार चरणों में चुनाव होना है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली में पहले तीन चरण में हुए चुनाव का ज़िक्र करते हुए ममता बनर्जी पर क़रारा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले तीन चरणों के मतदान के बाद साफ है कि पश्चिम बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू हो गया है।

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करने पहुंचे पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि 'पहले तीन चरणों के मतदान के बाद साफ है कि पश्चिम बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू हो गया है। बंगाल का कोना-कोना बोल रहा है, सिंडिकेट का सिंहासन डोल रहा है। दीदी को समझ आ गया है कि वो जितनी मुसीबतें खड़ी करेंगी, उतनी ही ज्यादा ताकत से कमल खिलने वाला है'।
पश्चिम बंगाल में रैली करने से पहले, पीएम मोदी ने झारखंड के लोहरदगा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब, आपके इस चौकीदार की सरकार ने दिया। हमने घर में घुसकर आतंकियों को मारा, आतंक के सरपरस्तों को खत्म किया। आज हर आतंकी के मन में ये डर है कि अगर उसने कोई गलती की, तो ये मोदी है, उसे पाताल में भी खोजकर ठिकाने लगा देगा'।



