बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने देश के सभी 'चौकीदारों' का अपमान किया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौकीदारों से बात करते हुए कांग्रेस पर चौकीदारों के अपमान का आरोप लगाया।

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने देश के सभी 'चौकीदारों' का अपमान किया है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौकीदारों से बात करते हुए कांग्रेस पर चौकीदारों के अपमान का आरोप लगाया। पीएम ने कहा कि विपक्ष के 'चौकीदार चोर है' ने देश के चौकीदारों का अपमान किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नामदारों का काम नफ़रत फैलाना है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने ऑडियो कॉंफ्रेंस के ज़रिए देश के 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कई आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि चौकीदार चोर है दरअसल वे लोग मेरी बेईज़्ज़ती कर रहे हैं। उन नामदारों का काम देश में नफ़रत फ़ैलाना है। उन्होंने अपना ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर कोई कामदार बनता है तो ये लोग उसका अपमान करते हैं।

'मैं भी चौकीदार' अभियान का ज़िक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आपने लोगों एक बात पर ज़रूर ध्यान दिया होगा कि इन दिनों देश में हर कोई यह कह रहा है कि मैं भी चौकीदार। यह अभियान देश के बाहर भी फैल रहा है और हर भारतवासी यह कह रहा है कि मैं भी चौकीदार। मोदी ने ज़ोर देते हुए चौकीदारों से कहा कि हमारा कार्य भी आप लोगों की तरह है। मैं चौकीदार हूं और हमारी सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →