सोमवार, 6 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अपने ही 9 भाई-बहनों के साथ खेला ऐसा 'मास्टर माइंडगेम'

पंजाब के गुरदासपुर से एक मामला सामने आया है. जिसमें एक शख्स ने ऐसी साजिश रची है. इस शख्स ने अपने ही 9 भाई-बहनों के ऐसा 'मास्टर माइंडगेम' खेला है.

अपने ही 9 भाई-बहनों के साथ खेला ऐसा 'मास्टर माइंडगेम'

पंजाब के गुरदासपुर से एक मामला सामने आया है. जिसमें एक शख्स ने ऐसी साजिश रची है. इस शख्स ने अपने ही 9 भाई-बहनों के ऐसा 'मास्टर माइंडगेम' खेला है. जिसमें अपने ही मृत पिता के खाते से लगभग पौने दो करोड़ रूपय निकाल लिये.

विज्ञापन

जिसे जानकर उसके अपने ही भाई-बहन हैरान हो गए. जैसे उन्हें इस मामले की खबर लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. भाई की शिकायत पर जांच के बाद थाना पुलिस सिटी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस को दी गई शिकायत में गुरबख्श सिंह निवासी कोठे घुराला ने बताया कि 27 जुलाई 2016 को उनके पिता की मौत हो गई थी. वे दस भाई-बहन हैं. पिता सरकारी कर्मचारी थे. सात ही गुरबख्श ने बताया कि उनके पिता के खाते में फंड और पेंशन के काफी रुपये थे, जिन पर सभी भाई-बहनों का बराबर अधिकार है, लेकिन उनके एक भाई सुखविंदर सिंह ने उन सभी के फर्जी साइन करके केनरा बैंक में पिता के खाते में पड़े लगभग 1 करोड़ 76 लाख 67 हजार 227 रुपये निकाल लिए है.

यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

15 जुलाई 2019 को एसएसपी के सामने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई. इस मामले को लेकर डीएसपी ने आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की है. जिसके बाद अब पुलिस ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

विषयपंजाब
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →