बुधवार, 29 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

देश की सेना को मोदी की सेना कहने वाले देशद्रोही : वी. के. सिंह

कुछ दिनों पहले गाज़ियाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दे डाला था.

देश की सेना को मोदी की सेना कहने वाले देशद्रोही : वी. के. सिंह

कुछ दिनों पहले गाज़ियाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित बयान दे डाला था. उन्होंने भारतीय सेना को मोदी जी की सेना कह डाला था.

विज्ञापन

इसके बाद एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए पूर्व जनरल वी. के. सिंह ने कहा है कि अगर कोई देश की सेना को मोदी की सेना कहता है तो वह गलत ही नही देश के साथ गद्दारी है. भारत की सेना देश की है ये किसी राजनीतिक दल की नही है.           

देश की सेना को मोदी की सेना कहने वाले देशद्रोही : वी. के. सिंह

मालूम हो कि भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ गाज़ियाबाद में एक चुनावी रैली संबोधित करने गये थे. ये रैली गाज़ियाबाद से भाजपा उम्मीदवार वी. के. सिंह के प्रचार के लिए आयोजित की गयी थी. हालाँकि अब इस बयान पर चुनाव आयोग ने भी आपत्ति करते हुए योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है.

अब चुनाव आ गये हैं तो ऐसे विवादपूर्ण टिप्पणीयां सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ से आती रहेंगी. अब देखते है कि चुनाव आयोग इसपर आगे क्या कार्यवाही करती है.  

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →