शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बारिश में धंस गयी कब्र, फिर दिखा ऐसा नज़ारा कि...

यूपी के बांदा में मूसलाधार बारिश की वजह से कब्रिस्तान में अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, बारिश के कारण कब्रिस्तान में मिट्टी कटने से एक कब्र अंदर धंस गई।

बारिश में धंस गयी कब्र, फिर दिखा ऐसा नज़ारा कि...

यूपी के बांदा में मूसलाधार बारिश की वजह से कब्रिस्तान में अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, बारिश के कारण कब्रिस्तान में मिट्टी कटने से एक कब्र अंदर धंस गई। जैसे ही यह बात लोगो को पता चली तो इसे देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गयी। लोगों को कब्र के अंदर ऐसा नजारा दिखा कि वह खुद की आंखों पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे। मामला बांदा के बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब के कब्रिस्तान का है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि कब्र में 22 साल पहले दफन एक शख्स का कफन में लिपटा जनाजा दिखने लगा। लाश को निकाला गया तो 22 सालों बाद भी लाश ज्यों कि त्यों निकली। कफन तक वैसा का वैसा ही मिला।

यह भी पढ़ें: रविदास मंदिर विध्वंस विरोध के लिए दिल्ली में उमड़ा नीला समंदर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कब्र में 22 साल पहले 55 वर्षीय पेशे से नाई नसीर अहमद नाम के शख्स को दफनाया गया था। 22 साल बाद भी उनका जनाजा ज्यों का त्यों बना मिला। बाद में स्थानीय मौलानाओं की मौजूदगी में कब्र से जनाजे को निकालकर देर रात उसे दूसरी कब्र में दोबारा से दफन किया गया। मृतक नसीर के एक रिश्तेदार के मुताबिक, उनका कोई बेटा नहीं था। 22 साल पहले उनके निधन पर उन लोगों ने ही उनके शव को दफनाया था।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →