शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शपथ ग्रहण में न्योता न मिलने के बाद पाकिस्तान का आया जवाब

नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमन्त्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और इसलिए बिम्सटेक देशों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है, बिम्सटेक देशों में…

शपथ ग्रहण में न्योता न मिलने के बाद पाकिस्तान का आया जवाब

नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमन्त्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और इसलिए बिम्सटेक देशों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है, बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश, म्यामार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं. लेकिन पिछली बार की तरह पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया है.

विज्ञापन

आमंत्रण न मिलने के कारण पाकिस्तान बौखला उठा है. और इस बाबत पाकिस्तान के विदेश शाह महमूद कुरैशी का बयान आया है. शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि न्योते की उम्मीद करना भी बेवकूफी है.

Pakistan general

कुरैशी ने कहा कि, “मोदी का पूरा ध्यान चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान पर निशाना साधने में रहा है, बेवकूफी होता आमंत्रण की उम्मीद करना.

माना जा रहा है भारत कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान को चेताने के लिए इस तरह के कदम उठा रहा है. वैसे भी आतंकवाद को लेकर भारत ने अपने कड़े तेवर पुलवामा का जवाब बालाकोट में देकर ही बता दिया था. अब ये देखना होगा की इस बात का असर पाकिस्तान पर कितना पड़ता है.

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शंगाई सहयोग संगठन के अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →