बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाकिस्तान ने अब प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना

पाकिस्तान की एक महिला ने प्रियंका चोपड़ा के एक सोशल स्टेटस की वजह से उनके यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर के पोस्ट को लेकर सवाल किया है.

पाकिस्तान ने अब प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना

पाकिस्तान की एक महिला ने प्रियंका चोपड़ा के एक सोशल स्टेटस की वजह से उनके यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर के पोस्ट को लेकर सवाल किया है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री डॉक्टर शिरीन एम मजारी ने यूनिसेफ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को खत लिखकर प्रियंका को एम्बेसडर फॉर पीस पद से हटाने की मांग की है.

विज्ञापन

बता दें कि यह लेटर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर फॉर पीस के पद से हटाने के लिए लिखा गया है. खत में शिरीन माजरी ने लिखा कि ''आपने प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर बनाया है, लेकिन भारत के हिस्से वाले कश्मीर में जो कुछ हुआ है वह सब मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन करने की वजह से हुआ है."

imgpsh fullsize anim 13 5

"भारत के हिस्से वाले कश्मीर में भारतीय सैनिक महिलाओं और बच्चों पर पैलेट गन्स चला रहे हैं. नैतिक सफाई, नस्लवादी, फासीवादी और नरसंहार को लेकर बीजेपी सरकार पूरी तरह से नाजियों के कदम पर चल रही है. ''बता दें कि ''प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर पर भारत सरकार की मौजूदा स्थिति को एंडोर्स किया. यहीं नहीं एक्ट्रेस ने भारत के रक्षा मंत्री ने पाक को न्यूक्लियर की धमकी में सपोर्ट किया है.

यह भी पढ़ें : इस हॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे है कॉमेडी किंग

शिरीन एम मजारी ने लेटर में लिखा है कि ''यह सभी शांति और सद्भाव के सिद्धांतों के खिलाफ है. कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करने को लेकर मोदी सरकार को प्रियंका समर्थन दे रही हैं. ये सब प्रियंका को यूएन में दिए गए पद पर उनकी विश्वसनीयता को कम करता है. अगर प्रियंका को जल्द से जल्द इस पद से नहीं हटाया गया तो ये वैश्विक स्तर पर यूएन गुडविल एम्बेसडर को ही हास्यास्पद बना देगा.''

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →