मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाकिस्तान में इस वजह से की गयी 50 महिला सहित 78 लोगों की हत्या

पाकिस्तान में हाल के दिनों में वहां के हिन्दुओ पर अत्याचार बढ़ा है। जब से कश्मीर में धारा 370 हटी है तब से मीडिया की नज़रें पाकिस्तान पर रहती है।

पाकिस्तान में इस वजह से की गयी 50 महिला सहित 78 लोगों की हत्या

पाकिस्तान में हाल के दिनों में वहां के हिन्दुओ पर अत्याचार बढ़ा है। जब से कश्मीर में धारा 370 हटी है तब से मीडिया की नज़रें पाकिस्तान पर रहती है। यही वजह है कि जो ख़बरें पहले दुनिया के सामने नहीं आ पाती है अब जाकर सब उजागर हो रहीं हैं। ऐसी ही एक खबर है कि पाकिस्तान के प्रांत में इस साल के शुरुआती छह महीनों में इज्जत के नाम पर 50 महिलाओं सहित कुल 78 लोगों की हत्या कर दी गई है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि यह हत्याएं मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों में हुई है और प्रांत में इसको कारो-कारी के नाम से जाना जाता था. इसमें ज्यादातर मामलों में किसी को कोई सजा नहीं हुई है. पाक मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि इस साल जनवरी से जून के बीच सिंध में लगभग 78 लोगों की ऑनर किलिंग हुई है।

यह भी पढ़ें: नकाबपोश बदमाशो ने पत्रकार पर किया हमला

वहीं लगभग 90 फीसदी मामलों में पुलिस की जांच किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है और यह अभी भी बिना किसी नतीजे के जारी है, साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मारे गए लोगों में 50 महिलाएं और 28 पुरूष शामिल है. इसमें केवल 60 मामलों पर ही केस दर्ज किया गया है. जिसमें से 57 मामले अभी भी ऐसे ही चल रहे है. उन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इसमें ज्यादातर मामलों में मृतकों के निकट संबंधी ही आरोपी हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार और मानवाधिकार संगठनों द्वारा इन हत्याओं के खिलाफ किसी प्रकार की कोई लगाम नहीं लग पाई है. अब इस मामले को लेकर मानवाधिकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पर कानून और पूलिस के काम के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है ।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →