मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इस महिला के पेट से निकले इतने किलो सिक्के और गहने

पश्चिम बंगाल के अस्पताल से एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है। जहां एक महिला के पेट से सिक्के और गहने निकले हैं। पूरा मामला बीरभूम जिले का है।

इस महिला के पेट से निकले इतने किलो सिक्के और गहने

पश्चिम बंगाल के अस्पताल से एक अजीब किस्म का मामला सामने आया है। जहां एक महिला के पेट से सिक्के और गहने निकले हैं। पूरा मामला बीरभूम जिले का है।

विज्ञापन

दरअसल, मानसिक रूप पीड़ित एक महिला के पेट में से 1.5 किलो से ज्यादा सिक्के और गहने निकले हैं। इस अजीब-ओ-गरीब किस्म की घटना से सब हैरान हैं। महिला का नाम जूली है, जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है।

माड़ग्राम की रहने वाली जूली के परिजनों का इस मसले पर कहना है कि जूली काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। बीते कुछ दिनों से उसके पेट में दर्द था। गांव में इलाज होने के बाद भी उसकी तबियत में कोई सुधार नहीं देखा गया था। इसके बाद उसे रामपुरहाट महकमा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित कई टेस्ट हुए।

female stomach 1

एक हफ्ते तक महिला को ऑब्जरवेशन में रखा गया और फिर पेट का ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। जब उसका ऑपरेशन होना शुरू हुआ तो मेडिकल टीम को उसके पेट से दर्जनों गहने और सिक्के मिले। महिला के पेट से 5, 10 रुपए के सिक्के और चेन, अंगूठी, झुमके, पायल जैसे गहने मिले। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादातर गहने तांबे और पीतल के थे। कुछ सोने के भी थे।

जूली की मां का कहना है ‘’उनसे घर से गहने गायब हो रहे थे और जब जूली से इस बारे में पूछा जाता तो वह रोने लगती।‘’ उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। बीते कुछ दिनों से वह खाना खाने के बाद उल्टी कर देती थी। हम सब उस पर नजर रखते थे, लेकिन पता नहीं वह कब इतना कुछ निगल गई। भाई के दुकान से सिक्के ले जाती थी तो हमें लगता था कि वह उससे कुछ खरीदेगी, लेकिन वह उन सिक्कों को निगल जाती थी। अभी उसकी हालत ठीक है।

ये भी पढ़ें : बस में Tik Tok वीडियो बनाने पर ड्राइवर पर गिरी गाज, हुई बड़ी कार्रवाई

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →