Advertising
Home Breaking News Hindi नेता की दिनदहाड़े हत्या से कांग्रेस गुस्साई, भाजपा सरकार को लेकर कही...
Advertising
<

नेता की दिनदहाड़े हत्या से कांग्रेस गुस्साई, भाजपा सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

280
vikas choudhary

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े हुई हत्या पर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश इकाई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा, ये जंगलराज है और यहां क़ानून का कोई डर नहीं है।

वहीं, प्रदेश में एक दिन पहले हुई घटना का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘’इसी तरह की एक घटना कल भी हुई थी, जहां एक महिला ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मौत के घाट उतार दिया गया था। इन घटनाओं की जांच होनी चाहिए’’।

दरअसल, राज्य के कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की आज सुबह कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बदमाशों की गोली शिकार उस वक़्त हुए जब वह जिम में एक्सरसाइज़ करने के लिए अपनी गाड़ी से उतरने वाले थे। हत्या की यह वारदात फरीदाबाद के सेक्टर- 9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर की है। बदमाशों नें विकास चौधरी के सीने में 12 से 15 गोलियां दागी।

बदमाशों की गोली का शिकार हुए कांग्रेस प्रवक्ता को तुरंत सेक्टर- 9 के कुछ दुकानदारों द्वारा नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची को घटनास्थल पर 12 गोलियों के खोखे मिले हैं।

ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को हराने के लिए करना होगा ये काम

Advertising