सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राहुल गांधी में सुधार हो रहा है, बीजेपी विकास का मुद्दा भटक गई है : चिराग पासवान

जैसे-जैसे 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचले तेज हो रही है।

राहुल गांधी में सुधार हो रहा है, बीजेपी विकास का मुद्दा भटक गई है : चिराग पासवान
जैसे-जैसे 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचले तेज हो रही है। अभी हाल ही में उपेंद्र कुशवाह की पार्टी रालोसपा नें खुद को एनडीए से अलग़ कर दिया है। अब रालोद की तरफ़ से भी एनडीए और भाजपा को अच्छे संकेत नहीं मिल रहे है। चिराग पासवान जो की रामविलास पासवान के बेटे है। उन्होंने भाजपा को चेतेवानी दी है की एनडीए गठबंधन बहुत नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। lok janashakti party chirag paswan rahul gandhi doing well but 1 भाजपा विकास का मुद्दा भूल गई है चिराग पासवान नें कहा है की भाजपा विकास का मुद्दा भूल चुकी है। भाजपा अब चुनाव में जाने के लिए राम मंदिर का मुद्दा फिल से उठाना चाहती है। राम मंदिर मुद्दा भाजपा के लिए है। लेकिन यह एनडीए के लिए नहीं है। अगर भाजपा राम मंदिर का मुद्दा उठा रही है तो यह उनका हक है। लेकिन हमारे लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी अच्छा कर रहे है उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा की राहुल गांधी अब अच्छा कर रहे है। तीन राज्यों में मिली जीत से राहुल गांधी थोडा खुश दिखे। लेकिन उन्हें ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि सत्ता विरोधी लहर होने के बाद भी कांग्रेस को मिली जीत का अंतर बहुत कम था। इससे पता चलता है की माहौल अभी पूरा बीजेपी के ख़िलाफ़ नहीं है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →