मंगलवार, 28 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अब मुरली मनोहर जोशी का भी पत्ता कटा

भाजपा के कानपुर के सांसद और वरिष्ट नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक पत्र लिखकर बताया है कि पार्टी हाईकमान नही चाहते कि वो कानपुर या कहीं और से चुनाव लड़ें.

अब मुरली मनोहर जोशी का भी पत्ता कटा

भाजपा के कानपुर के सांसद और वरिष्ट नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक पत्र लिखकर बताया है कि पार्टी हाईकमान नही चाहते कि वो कानपुर या कहीं और से चुनाव लड़ें. पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल ने उन्हें सूचित किया कि वो कानपुर या किसी और सीट से चुनाव नही लड़ने वाले.

विज्ञापन
Letter

इसके पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और गाँधीनगर के संसद लालकृष्ण आडवाणी का टिकट भी काट दिया गया है, उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से किस्मत आजमाते नजर आयेंगे. कलराज मिश्र ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए खुद ही चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी थी.

हालाँकि भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों को पहले से ही पार्टी की मुख्यधारा से अलग किया जा चुका है. भाजपा अब संगठन की मजबूती की खातिर युवा चेहरों को मौका देने के पक्ष में दिख रही है, इसी कारण ने शायद 75 से ऊपर के नेताओं को टिकट नही दिया जा रहा है.

इस तरह से अब भाजपा के अन्दर मोदी-शाह का वर्चस्व पूरी तरह से नजर आ रहा है, शायद अटल युग की समाप्ति अब हो चुकी है.

विषयभाजपा
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →