मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

‘बाबर की औलाद’ पर योगी को चुनाव आयोग की नोटिस

अपने बयानों के कारण हमेशा ही विवादों में रहने वाले योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं.

‘बाबर की औलाद’ पर योगी को चुनाव आयोग की नोटिस

अपने बयानों के कारण हमेशा ही विवादों में रहने वाले योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं. अभी कुछ दिनों पहले अपने अली और बजरंगबली वाले बयान के कारण 72 घंटे का प्रतिबन्ध झेल चुके योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है.

विज्ञापन

19 अप्रैल को एक रैली के दौरान योगी के कहा “क्या आप देश की सत्ता आतंकवादियों के हाथ में सौंप देंगे जो खुद को बाबर की औलाद कहते हैं, उनको जो बजरंगबलि का विरोध करते हैं” इस बयान को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने योगी से 24 घंटे के अंदर जवाब माँगा है.

Yogi Adityanath 1

मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक योगी का यह बयान संभल से सपा उम्मीदवार शफीक उर रहमान बर्क के बारे में था. अब चुनाव आयोग को योगी आदित्यनाथ क्या जवाब देते हैं ये देखने वाली बात होगी. वैसे भी अपने विवादित भाषणों के कारण योगी आदित्यनाथ हमेशा ही विवादों में घिरे रहते हैं.

हालाँकि पिछली बार अली और बजरंगबली के नामो के साथ तुकबंदी करने के मामले में योगी को चुनाव आयोग 72 घंटे के लिए प्रतिबंधित कर चुकी है. अब अगर चुनाव आयोग को उचित जवाब नहीं मिला तो इस मसले पर भी कड़ी कार्यवाही हो सकती है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →