गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या गैर हिन्दू RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सदस्य बन सकते है ?

RSS यानि की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितम्बर को 1925 को डॉ॰ केशव हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी।

क्या गैर हिन्दू RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सदस्य बन सकते है ?

RSS यानि की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितम्बर को 1925 को डॉ॰ केशव हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी। आपको बताना चाहेंगे की आरएसएस द्वारा समय-समय पर शिविर लगाए जाते हैं। नियमित रूप से आयोजित होने वाली बैठकें भी आयोजित होती है, RSS खुद को एक सांस्कृतिक रूप से दर्शाता है न की किसी राजनीतिक रूप में। यह एक संगठन के रूप में खुद को देश भर में प्रस्तुत करता है, जो हिंदुत्व की विचारधारा को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
वीडियो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

समूह को एक राष्ट्रीय नेता के मार्गदर्शन में श्रेणीबद्ध रूप से संरचित किया जाता है, हिंदू युवाओं में शक्ति, वीरता और साहस को बहाल करने और सभी जातियों और वर्गों के हिंदुओं के बीच एकता को बढ़ावा देने के साधन के रूप में, समर्पण और अनुशासन पर एक प्रमुख जोर दिया जाता है। आरएसएस हनुमान (हिंदू पौराणिक कथाओं में, वानर सेना के कमांडर) के प्रति श्रद्धा रखता है और संगठन के शुरुआती वर्षों में उन्हें अपने दीक्षा समारोह का केंद्र बनाया।

RSS

अब सवाल यह उठता है की RSS में केवल हिन्दू ही शामिल हो सकते हैं, या फिर गैर हिन्दुओ का भी इसमें शामिल होने का प्रावधान है तो आपको बताना चाहेंगे की आरएसएस में किसी भी जाती धर्म को शामिल होने की इज़ाज़त है। ईसाई, मुस्लिम या किसी अन्य धर्म का पालन करने वाले लोग जो भारत में रहते हैं वो आरएसएस के सदस्य बन सकते है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी एयर फोर्स में शामिल हुआ पहला हिंदू पायलट – Video

आरएसएस की कोई औपचारिक सदस्यता प्रक्रिया नहीं है। कोई फीस नहीं है, कोई पंजीकरण प्रक्रिया नहीं है। एक बार जब वह शाखा में भाग लेने लगता है, तो उसे एक सदस्य के रूप में माना जाता है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →