सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

5 साल में मोदी के शासनकाल में बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई : योगी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से आतंक के मुद्दे पर बात की.

5 साल में मोदी के शासनकाल में बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई : योगी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से आतंक के मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज ऐसे हालात हैं कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो गया है, और जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जायेगा.

विज्ञापन

कुशीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे योगी ने विपक्षी पार्टियों पर भी जम कर निशाना साधा. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में जो एक गूँज सुनाई दे रही है वो है मोदी की. विपक्षियों के राज में जो भी नामुमकिन नजर आता था वो सब मोदी के राज में मुमकिन हो गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस के समय पाकिस्तानी सैनिक हमारे सैनिको के सर काट कर ले जाते थे, तो सरकार कहती थी कि उनके पास परमाणु बम है,अजहर मसूद जैसा आतंकी पाकिस्तान में बैठ कर उत्पात मचाता रहा, और 20 साल से जब उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने की बात आती थी तो कोई भी देश भारत को सपोर्ट नही करता था.

आगे उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने उसे(मसूद अजहर) को वैश्विक आतंकी घोषित करा दिया, और आज हालात ऐसे हैं कि जल्द ही मसूद अजहर भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि आज आतंकी डरते हैं कि अगर भारत में कुछ भी किया तो मोदी जी पाताल से भी निकाल लायेंगे. मोदी जी 5 साल के शासन काल में कोई भी बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई है.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →