Advertising
Home Breaking News Hindi जन्मों जन्म का साथ अब टूट गया सात जन्मों तक!
Advertising
<

जन्मों जन्म का साथ अब टूट गया सात जन्मों तक!

540
जन्मों जन्म का साथ अब टूट गया सात जन्मों तक!
जन्मों जन्म का साथ अब टूट गया सात जन्मों तक!

लालू प्रसाद यादव और नीतीश की सरकार को टूटे हुए अभी ज्यादा महीने भी नहीं हुए कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते नजर आ रहे है। जी हाँ, बिहार में गठबंधन की सरकार टूटने के बाद लालू प्रसाद के हाथ से न सिर्फ बिहार की सत्ता फिसली बल्कि उनका 2019 में मोदी के खिलाफ खड़े होने का भी सपना टूट गया।

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर व्यंग्य कसते नजर आ रहे है। बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बाद बिहार की राजनीति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आइये खबर पर एक नजर डालते है….

लालू प्रसाद यादव नीतीश पर तंज कसते हुए बोले कि नीतीश ने अपनी छवि खो दी है, ऐसे में नीतीश अब चाहे कितना भी बोले अब उनके साथ कोई रिश्ता नहीं होगा साथ जन्मों तक। जी हाँ, आपको बता दें कि लालू यादव सीबीआई की रडार पर है, ऐसे में जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा तो वो सीबीआई की गुणगान गाते फिरे।

 

नीतीश बिहारियों को नीचा दिखा रहे है….

आपको बता दें कि लालू ने आगे कहा कि नीतीश जिस तरह से पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे और पीएम ने उनको महत्व नहीं दिया, इससे बिहारियों का अपमान हुआ है। औऱ ये अपमान सीएम नीतीश ने किया है।

सात जन्मों के बाद भी नहीं बनायेंगे नीतीश से संबंध….

Advertising

आपको बता दें कि लालू यादव ने कहा कि अब भले ही नीतीश चाहे आकर पैर पकड़े तब भी उनसे संबंध नहीं बनाएंगे। साथ ही लालू ने ये भी कहा कि सात जन्मों तक नीतीश से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं रखेंगे।

 

Advertising