अर्शी की ये उदासी बिगबॉस से बाहर निकलने की वजह से नहीं है. बल्कि अर्शी तो बिग बॉस डॉल यानी ओपो डॉल को काफी मिस कर रही हैं. मीडिया से बात करते हुए अर्शी खान ने बताया कि वह ओपो डॉल को काफी मिस कर रही हैं. उन्होंने कहां, मैं डॉल को साड़ी पहनाती थी और उसका मेकअप करती थी.
शो में हितेन और अर्शी की दोस्तीं काफ़ी चर्चा में थी और देखा गया है बिगबॉस से बाहर निकलने के बाद भी अर्शी की ये दोस्ती हितेन से ऐसे ही बरकरार है ..क्योंकी अर्शी घर से बाहर निकलते ही हितेन से मिलने उसके घर गयी..और अर्शी चाहती है की शो में फिर से हितेन की वापसी हो जाए.
अर्शी खान ने ट्विटर पर बिग बॉस से अपील की है कि वो उनके पास डॉल को भेज दें. अब बिग बॉस अवाम की चहेती अर्शी की फरियाद पूरी करते हैं या नहीं यह देखना होगा. अर्शी की एंट्री शो में धमाकेदार हुई थी. ठुमके और गानों के साथ अर्शी ने घर में अपना पहला कदम रखा था जिससे विकास गुप्ता काफ़ी खुश हुये थे. और शो के बाहर अर्शी ने विकास गुप्ता का सपोर्ट किया था. अर्शी ने बिगबॉस के ११ सीजन में फिर से वापसी तो कर ली है और घर में उनकी वापसी ने तूफ़ान मचा दिया है. उन्होंने घर के सदस्यों को टास्क दिया है जिसमें घर के सबसे मतलबी सदस्य का पता लगाना है. इस टास्क में घर के सारे सदस्य जुट गए हैं.
इसके अलावा अर्शी खान बिग बॉस-बॉस ११ खत्म होते ही सलमान खान के साथ एक और शो भी कर सकती हैं अब अर्शी खान की एंट्री के बाद ये देखना बहुत ही दिल्चस्प होने वाला है कि बिगबॉस ११ की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
















