गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिहार में निकली महागठबंधन की हवा, NDA का 40 में से 39 सीटों पर कब्जा

आम चुनाव के नतीजों पर देश के लोगों की नज़र जिन प्रमुख राज्यों पर टिकी थी, उनमें से एक है बिहार।

बिहार में निकली महागठबंधन की हवा, NDA का 40 में से 39 सीटों पर कब्जा

आम चुनाव के नतीजों पर देश के लोगों की नज़र जिन प्रमुख राज्यों पर टिकी थी, उनमें से एक है बिहार। यहां एनडीए गठबंधन ने महागठबंधन की हवा निकालते हुए अभूतपूर्व जीत दर्ज की। चुनाव नतीजों में एनडीए गठबंधन कुल 40 सीटों में से 39 सीटों को जीतने में कामयाब रहा। बता दें कि 2014 के चुनाव में बिहार में एनडीए दलों को 30 सीटें मिलीं थीं।

विज्ञापन
PM Modi 4 1

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बिहार में जो हवा महागठबंधन की चली थी, वह नतीजे आने के साथ ही उड़ चली। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने चुनाव के दौरान कई जनसभाओं को संबोधित किया, लेकिन उनकी उम्मीदें नतीजों में तब्दील नहीं हुई। बिहार से महागठबंधन की तरफ़ से कांग्रेस को सिर्फ़ एक ही सीट मिली। इन चुनावों में विपक्ष को बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है।

लोकसभा चुनाव नतीजों में बिहार में भारतीय जनता पार्टी, जेडी(यू) और लोजपा का बोलबाला रहा। एनडीए सहयोगियों के तौर पर चुनाव लड़ने वाली इन तीन पार्टियों ने महागठबंधन को क़रारी शिकस्त दी। बीजेपी 17 सीटें जीतने में सफल रही। जेडी(यू) को 16 सीटें मिली। वहीं, लोजपा के खाते में 6 सीटें गईं।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →