मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

NDA ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड, रुझानों में 330 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव 2019 के रूझान सामने आने वाले है. वही नतीजे के आने में थोड़ी देर हो सकती है, ये बात चुनाव आयोग द्वारा पहले हो घोषित की जा चुकी है, साथ ही उन्होंने…

NDA ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड, रुझानों में 330 से ज्यादा सीटों पर बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव 2019 के रूझान सामने आने वाले है. वही नतीजे के आने में थोड़ी देर हो सकती है, ये बात चुनाव आयोग द्वारा पहले हो घोषित की जा चुकी है, साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणा के फाइनल नतीजे रात दस बजे तक या उससे ज्यादा समय लग सकता है. हालांकि, रुझान सामने आने लगे है

विज्ञापन

आपको बता दें कि ईवीएम पर शंका-आशंका को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की भावी सियासी तस्वीर क्या होगी, आज इसका फैसला हो जाएगा. देश के 90 करोड़ वोटरों में से 60 करोड़ से ज्यादा ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना भाग्यविधाता चुना है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी और विपक्ष के बीच करीब दो माह चली चुनावी जंग का नतीजा आज रात तक आ जाएगा. बता दें कि परिणाम अनुकूल नहीं आने पर विपक्षी नेताओं के हिंसा के भड़काऊ भाषणों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है.मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को भेजे पत्र में गुरुवार को हिंसा की आशंकाओं को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है.

imgpsh fullsize anim 70


चूंकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से राज्य सरकार के अधीन है, इसीलिए राज्य सरकारों को मतगणना के दिन भी इसे बनाए रखने को कहा गया है. डीजीपी और मुख्य सचिवों से मतगणना केंद्रों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके.


लोकसभा चुनाव के तहत देशभर में 542 संसदीय सीटों हुए मतदान की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू चुकी है. पहली बार ईवीएम गणना के साथ मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट पर्चियों का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →