गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सिद्धू ने कहा – 2014 में गंगा के लाल बनके आए थे मोदी जी, लेकिन 2019 में राफेल के दलाल बनके जाएंगे

सातवें चरण के मतदान से पहले, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र की भाजपा सरकार पर एक बार फिर जमकर प्रहार किया है।

सिद्धू ने कहा – 2014 में गंगा के लाल बनके आए थे मोदी जी, लेकिन 2019 में राफेल के दलाल बनके जाएंगे

सातवें चरण के मतदान से पहले, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र की भाजपा सरकार पर एक बार फिर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा मैं कहता हूं कि नरेन्द्र मोदी आए थे 2014 में गंगा के लाल बनकर और जाओगे 2019 में राफेल के दलाल बनके

विज्ञापन

अंतिम चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राफेल विमान मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा मैं तुम्हें चुनौती देता हूं नरेन्द्र मोदी, इसी पर बहस कर लो न खाऊंगा न खाने दूंगा। यदि सिद्धू हार गया तो राजनीति सदा के लिए छोड़ के जाएगा। मैं कहता हूं, नरेन्द्र मोदी आए थे 2014 में गंगा के लाल बनके और जाओगे 2019 में राफेल के दलाल बनकर’’

sidhu 1 1

पंजाब सरकार में मंत्री और इस आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पर आक्रामक तेवर अपनाए हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने राफेल को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा मैं तुमसे पूछता हूं, नरेन्द्र। राफेल डील में तुमने दलाली की या नही?इस दौरान उन्होंने सिद्धू ने मोदी को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि तुम बहस कर लो सिद्धू के साथ सारे देश में कहीं पर भी बैठ के। राहुल जी तो बहुत बड़ी बात है, वो तोप है, मैं Ak -47 हूं बता दें कि 19 तारीख़ को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव के लिए चुनावी  प्रचार कल थम जाएगा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →