गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सिद्धू ने कहा – मोदी सरकार सबको चौकीदार बनाने में लगी हुई है

चुनावी मौसम में इन दिनों देश की सियासत दो तराजू के बीच झूल रही है। पहला, ‘चौकीदार चोर है’ दूसरा, ‘मैं भी चौकीदार’।

सिद्धू ने कहा – मोदी सरकार सबको चौकीदार बनाने में लगी हुई है

चुनावी मौसम में इन दिनों देश की सियासत दो तराजू के बीच झूल रही है। पहला, ‘चौकीदार चोर है’ दूसरा, ‘मैं भी चौकीदार’। इन सबके बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'दुनिया कहां से कहां जा रही है, लेकिन यहां के लोग सबको चौकीदान बनाने में लगे हुए हैं'। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी पर ‘चौकीदार चोर है’ से हमला करने के जवाब में बीजेपी और स्वयं मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान से पलटवार किया है।

विज्ञापन
Politics 12

पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर देश के सभी नागरिकों को चौकीदार बनाने का आरोप लगाया है। सिद्धू ने एक रैली के दौरान कहा कि 'चीन पानी के नीचे रेललाइन बिछा रहा है, अमेरिका अंतरिक्ष में जीवन को बरक़रार रखने की संभावनाओं की तलाश कर रहा है, रूस अविश्वसनीय रोबोट लेकर आ रहा है और यहां ये लोग सभी को चौकीदार बनाने पर अड़े हुए हैं'।

बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल विमान मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और चुनावी रैलियों में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए जनता से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवा रहे हैं। फिलहाल, देश की सियासत में ये मुद्दा उबाल मार रहा है और दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस इसे लेकर मोदी समेत भाजपा पर तीख़ा प्रहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →