सोमवार, 6 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

NASA के प्लेन टेस्ट सफल होने पर सिर्फ 8 घंटे में पहुंचेगे न्यूयॉर्क से दिल्ली

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक ऐसा विमान को बना चुका है, जो आपको ध्वनि की गति से डेढ़ गुना ज्यादा रफ्तार आपको आपके मंजिल तक पहुंचा सकता है.

NASA के प्लेन टेस्ट सफल होने पर सिर्फ 8 घंटे में पहुंचेगे न्यूयॉर्क से दिल्ली

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक ऐसा विमान को बना चुका है, जो आपको ध्वनि की गति से डेढ़ गुना ज्यादा रफ्तार आपको आपके मंजिल तक पहुंचा सकता है. अगर इस विमान की तकनीक के आधार पर नए विमान बनाए गए, तो अगले दो साल में आप दोबारा ध्वनि की गति से ज्यादा की स्पीड से उड़ सकेंगे. यानी न्यूयॉर्क से दिल्ली की दूरी करीब 8 घंटे में पूरी हो जाएगी. जिसमें अभी लगभग 15 घंटे लगते है.

विज्ञापन

नासा के इस विमान का नाम है X-59 क्वेस्ट. तीन दशकों से नासा इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है कि कैसे सुपरसोनिक स्पीड पर सोनिक बूम (धमाकेदार आवाज) को कम किया जा सके. उन्हें अब इस विमान की बदौलत यह सफलता मिली है. अब तक इसके सारे परीक्षण सही रहे हैं.

नासा ने बताया कि अभी तक X-59 क्वेस्ट विमान की परीक्षण उड़ानें ही चल रही थीं. लेकिन अब इसके निर्माण की अनुमति मिल चुकी है. तो 2020 के अंत तक इस विमान का नागरिक स्वरूप सामने आ जाएगा. 2021 तक पहली उड़ान हो जाएगी. यह 55 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ेगा.

यह भी पढ़ें : देशद्रोह के केस में PAK के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य शासक को फांसी की सजा

वर्ष 2003 में उस समय का सुपरसोनिक नागरिक विमान एक हादसे के बाद बंद कर दिया गया. इस विमान की अधिकतम गति 2000 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा था. यानी ध्वनि की गति से करीब दोगुनी ज्यादा होगी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →