भारतीय इतिहास का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा मुगल शासक
भारतीय इतिहास में मुगल शासकों में से दारा शिकोह सबसे अधिक शिक्षित माने जाते हैं। वे अरबी, फारसी और संस्कृत में महारत रखते थे और उपनिषद, गीता जैसे ग्रंथों का फारसी अनुवाद किया।
भारतीय इतिहास का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा मुगल शासक कौन था. इस सवाल के जवाब में अनेंक मतभेद हो सकते हैं. उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अगर हम मुगल काल की शिक्षा प्रणाली को देखें तो पता चलता है कि उस समय मुख्य रूप से तीन तरह की उपाधियाँ दी जाती थी. तर्क और दर्शन के विद्यार्थी को फाजिल, धार्मिक शिक्षा के विद्यार्थियों को आमिल तथा साहित्य के विद्यार्थियों को – काबिल कहा जाता था.

अगर विद्वान और शिक्षित होने का सवाल है, तो पहला मुगल शासक बाबर साहित्यिक अभिरुचि का व्यक्ति था और उसके पास फारसी, अरबी और तुर्की भाषा का सही ज्ञान था. शेर शाह सूरी, जिन्होंने हुमायूँ के निर्वासन में रहते हुए भारत पर शासन किया था, वह भी शिक्षा और शिक्षा के महान संरक्षक थे.उन्होंने नारनौल में एक मदरसा की स्थापना की जो शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन गया.वह पहले मुस्लिम शासक थे जिन्होंने सामान्य मुसलमानों की शिक्षा के लिए भी प्रावधान किया.

हालांकि मुगल काल के सुप्रसिद्ध शासक अकबर के बारे में माना जाता है कि वो शिक्षित नहीं थे. उनको पढ़ना नहीं आता था. लेकिन जहाँगीर फारसी पर कमान रखता था और तुर्की भाषा को भी जानता था. शाहजहाँ भी एक शिक्षित व्यक्ति था, उन्हें अरबी, फारसी और संस्कृत जैसी भाषाओं में महारत हासिल थी.

उनके पुत्र दारा शिकोह एक महान विद्वान थे. उन्हें अरबी, फारसी और संस्कृत जैसी भाषाओं में महारत हासिल थी, उन्हें विद्वानों ने भारत के लिए सबसे दुर्लभ साहित्यिक गहने के रूप में वर्णित किया है. संस्कृत सीखने के लिए जब मुगल शहजादा दारा शिकोह पंडित रामनंदपति त्रिपाठी के यहां पहुंचे. संस्कृत सीखकर उन्होंने उपनिषद, गीता और योग वशिष्ठ का फारसी अनुवाद किया अंतिम महान मुगल सम्राट औरंगजेब भी शिक्षित था और उसे शिक्षा से प्यार था. हालाँकि, उन्होंने अधिकांश धन मुस्लिम विषयों की शिक्षा के लिए खर्च किया.
यह भी पढ़ें: शाहबुद्दीन गोरी कब दिल्ली के तख्त पर बैठा
शिक्षा के स्तर को मापने का वैसे तो मुगल काल में कोई मानक नहीं था. लेकिन यदि शिक्षित और विद्वान की बात करें, तो दारा शिकोह बहुत विद्वान तथा अनेंक भाषाओं का ज्ञाता था. मुगल शासक बाबर भी शिक्षा के मामले में बहुत विद्वान था.



