रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी बोले, मुट्ठी भर सीटों पर लड़कर दीदी PM बनने का सपना देख रही है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते  हुए कहा कि मुट्ठी भर सीटों पर चुनाव लड़कर दीदी प्रधानमंत्री…

मोदी बोले, मुट्ठी भर सीटों पर लड़कर दीदी PM बनने का सपना देख रही है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते  हुए कहा कि मुट्ठी भर सीटों पर चुनाव लड़कर दीदी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है। बता दें कि बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
Election 14

पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ता पर काबिज़ टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई क़रारे वार किए। उन्होंने कहा कि 'मुट्ठी भर सीटों पर लड़कर दीदी प्रधानमंत्री बनने का सपना भी देख रही हैं। अगर ऑक्शन से प्रधानमंत्री का पद मिल जाता तो दीदी और कांग्रेस ने जो माल लुटा है वो लेकर ये ऑक्शन में आ जाते'

पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि आपका ये चौकीदार दो टूक कहना चाहता है कि घुसपैठियों के दम पर पश्चिम बंगाल की राजनीति अब नहीं चलेगी। इस दौरान मोदी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी ने भाड़े के गुंडों के दम पर शासन की जो परंपरा चलाई है, वो अब बंद होगी।अब पश्चिम बंगाल का भाग्य और देश की दिशा भारत माता की जय कहने वाले ही तय करेंगे। ख़बर लिखे जाने तक पीएम मोदी बयान पर टीएमसी की तरफ़ से कोई जवाब नहीं आया है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →