रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मोदी बोले- ममता बनर्जी ‘जय श्री राम’ कहने वालों को जेल में डाल रही हैं

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में तेज़ प्रचार करे रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला किया है।

मोदी बोले- ममता बनर्जी ‘जय श्री राम’ कहने वालों को जेल में डाल रही हैं

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में तेज़ प्रचार करे रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उन लोगों को गिरफ्तार और जेल भेज रही है जो ‘जय श्री राम’ कहते हैं।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र ममता के गढ़ बंगाल में गरजे। पश्चिम बंगाल के तामलुक में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'इन दिनों दीदी बहुत परेशान है और भगवान का नाम ना तो लेना चाहती है और ना ही सुनना चाहती है। हालात ये हो गए हैं कि दीदी  ‘जय श्री राम’ का नाम लेने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है और जेल में डाल रही है।

PM Modi 1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगाए इस आरोप पर टीएमसी और ममता बनर्जी की तरफ़ से ख़बर लिखे जाने कोई जवाब नहीं आया है। फिलहाल, देश में पांचवें चरण की वोटिंग जारी है। बंगाल की कुछ सीटों पर भी इस चरण में मतदान हो रहा है। 

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →