शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली में भीड़ बनी कातिल, चोरी के शक में नाबालिग को उतारा मौत के घाट

देश की राजधानी में एक नाबालिग को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है।

दिल्ली में भीड़ बनी कातिल, चोरी के शक में नाबालिग को उतारा मौत के घाट

देश की राजधानी में एक नाबालिग को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक चोरी के इरादे से घर में घुसा था और इसी दौरान लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में चोरी के शक में एक नाबालिग को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आदर्श नगर के लाल बाग इलाके में साहिल नाम का नाबालिग घर में दाखिल हो गया था, लेकिन अचानक उस मकान में रहने वाले लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने उसे देखकर चोर-चोर चिल्लाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई और उन्होंने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक जख्मी हो गया। इसके बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो उसने दम तोड़ दिया।

Delhi 1

इस घटना की सूचना पाकर आदर्श नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसने पाया कि एक लड़का बेहोशी का हालत में पड़ा है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां युवक की मौत हो गई।

इस घटना के बाद आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 6 और लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी भी है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतक लड़का ड्रग्स का आदी था।

ये भी पढ़ें : BJP नेता ने बॉथरूम में महिला नेता संग की रासलीला, अश्लील वीडियो हुआ वायरल

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →