सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राजधानी दिल्ली में फिर हुई मानवता शर्मसार!

देश की राजधानी की बहू बेटियां महफूज नहीं है। जी हाँ, राजधानी दिल्ली में बहू बेटियों के साथ लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में फिर हुई मानवता शर्मसार!
देश की राजधानी की बहू बेटियां महफूज नहीं है। जी हाँ, राजधानी दिल्ली में बहू बेटियों के साथ लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सरकार के वो तमाम दावें खोखले साबित हो रहे है, जिसमें महिला सुरक्षा की बात कही जाती है। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है, जिसके बाद से दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किये जा रहे है। इस बार स्कूल के अंदर ही रेप का मामला सामने आया है। आइये खबर पर नजर डालते हैं.... खबर के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में एक स्कूल के अंदर मासूम बच्ची से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जी हाँ, अब आपकी बेटियां स्कूल के अंदर ही महफूज नहीं है। क्या है पूरा मामला...... आपको बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर में स्कूल के कर्मचारी ने क्लास एक की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता बच्ची ने घर पर सारी बात बताई तो घरवालें हैरान रह गये। परिजनों ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि आरोपी कर्मचारी ने बच्ची के साथ स्कूल के शौचालय में रेप किया। राजधानी दिल्ली में फिर हुई मानवता शर्मसार! ये हैं बड़े सवाल.... मामला स्कूल के अंदर का है, ऐसे में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल तो ये भी खड़ा हो रहा है कि स्कूल खुलने के बावजूद उस मासूम की चीखों को किसी ने क्यों नहीं सुना, चलिए मान लिया जाए कि आरोपी ने बच्ची के मुंह को बंद कर दिया होगा, लेकिन स्कूल के टॉयलेट में इतना बड़ा वारदात हो गया और स्कूल में किसी को पता नहीं लगा, ऐसे कैसे हो हुआ? मामलें में कार्रवाई सिर्फ आरोपी पर ही नहीं, बल्कि स्कूल प्रशासन पर भी होनी चाहिए।  
विषयदिल्ली
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →