बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उत्तर प्रदेश: मेरठ में 8 साल की बच्ची के साथ मस्जिद में रेप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश: मेरठ में 8 साल की बच्ची के साथ मस्जिद में रेप, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप और किसी पर नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले पडोसी पर है. आरोप है की पड़ोसी ने मस्जिद की छत पर बच्ची को फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया. उत्तर प्रदेश में बढ़ती जा रही है रेप की घटनाये उत्तर प्रदेश  में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. मेरठ  में एक मस्जिद में आठ साल बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजनों को जमकर पीटा और फिर थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. मामला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के ढवाई नगर का है. imgpsh fullsize 12 5 यह भी पढ़े: मेरठ: मनचलों से परेशान लड़की ने की आत्मदाह, हालत नाजुक पुलिस ने दर्ज किया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उनकी 8 साल की मासूम बच्ची ईद मिलने के लिए पड़ोस में गई थी. तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मस्जिद की छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.घर पहुंचने के बाद बच्ची ने मामले की जानकारी दी, तो परिजनों के पैरों से जमीन खिसक गई. पश्चिम उत्तर प्रदेश में पुलिस नहीं रोक पा रही है अपराधिक घटनाये पुरे मामले पर पुलिस का कहना है कि बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. आपको बता दें कि इन दिनों पश्चिम उत्तर प्रदेश के में मनचलों के आतंक पर पुलिस लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है. महिलओं या बच्चियो के खिलाफ यह कोई नया मामला नहीं है. हाल ही में मनचलों से परेशान होकर एक छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की थी. जिसने कुछ दिन बाद हस्पताल में मृत्यु हो गई थी. उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के विरुद्ध अपराधिक मामले में बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार को इन मनचलों पर लगाम लगाने की जरुरत है.
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →