गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं ?
अभी देश में गर्मी का मौसम चल रहा है. आऩे वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा तापमान देखने को मिलने वाला है.
अभी देश में गर्मी का मौसम चल रहा है. आऩे वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा तापमान देखने को मिलने वाला है. आमतौर पर भारत में कई जगह तापमान 50 डिग्री के आस पास चला जाता है. ऐसे में हमें हमारी सेहत का ध्यान रखने की बहुत अधिक आवश्यकता होती है. गर्मियों के मौसम में की गई लापरवाही हमारी सेहत के लिए बहुत ही नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. इसी कारण कहा जाता है कि सावधानी हटी , दुर्धटना घटी. लोगों के मन में गर्मियों के मौसम में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर लोगों के मन में होता है कि गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

गर्मियों से बचने के लिए करें ये उपाय-
गर्मियों में तापमान अधिक होने की वजह से अगर हमारी त्वचा सीधे तौर पर सूर्य की किरणों के संपर्क में आती है, तो इससे हमारी त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसी कारण दिन के समय जब तापमान बहुत अधिक होता है, ऐसे में हमें घर में ही रहने की कोशिस करनी चाहिएं. अगर किसी कारणवश हमें घर से निकलना भी पड़ता है, तो चेहरे और सिर को किसी कपड़े से ढ़क लेना चाहिएं. गर्मियों में उस समय सेहत के बारे में ध्यान रखने की और भी ज्यादा जरूरत हो जाती है, अगर आप पहले से ही बीमार हैं. गर्मियों के मौसम में एक साथ अत्यधिक खाना खाने से बचें.

गर्मियों के मौसम में आपने देखा होगा कि शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है. जिसके कारण हमारे शरीर में पानी की कमी होने की बहुत अधिक संभावना होती है. इसी कारण गर्मियों के मौसम में हमें ज्यादा से ज्यादा तरल चीजों का सेवन करना चाहिएं. इसके साथ ही हमारे शरीर को डिहाइड्रेन से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिेएं. इसके साथ ही वर्तमान फैशन के इस दौर में लोग नए नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि हमें हमारी त्वचा का भी ध्यान रखना होता है. इसी कारण त्वचा से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. इसी कारण गर्मियों में हल्के तथा खुले खुले कपड़े पहनने चाहिएं. जिससे हमारा शरीर आराम महसूस कर सके.
यह भी पढ़ें: अंडे के साथ किन चीजों का प्रयोग करना हमारे लिए खतरनाक हो सकता है ?
कुछ लोगों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि वे गर्मियों के मौसम में अपने आप को A.C में रखने का इतना आदि बना लेते हैं कि अगर उनको कभी A.C से बाहर जाना पड़ा तो उनकी तबियत खराब हो जाती है. ऐसे में हमें हमारे शरीर को गर्मी का आदि भी बनाना चाहिएं. शरीर को तापमान में बदलाव, गर्मी, पसीना आदि की आदत डलने में समय लगता है. इसलिए सुरक्षित रहना ज़रूरी है. लेकिन अगर शरीर थोडा गर्मी को सहन करने का आदि होगा, तो इससे गर्मी के कारण होने वाला हमारा तनाव कम होगा.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



