मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मायावती बोलीं- मोदी अगर जन्म से पिछड़े होते, तो RSS उन्हें PM नहीं बनने देती

सियासी मौसम में पीएम मोदी पर हमले करने वाली बसपा प्रमुख मायावती ने इस बार फिर मोदी की जाति को लेकर हमला बोला है।

मायावती बोलीं- मोदी अगर जन्म से पिछड़े होते, तो RSS उन्हें PM नहीं बनने देती

सियासी मौसम में पीएम मोदी पर हमले करने वाली बसपा प्रमुख मायावती ने इस बार फिर मोदी की जाति को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर, नरेन्द्र मोदी जन्म से पिछड़े होते तो (RSS) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने देती। मायावती के इस बयान पर सियासी मैदान में दंगल होना तय है।

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पीएम नेरन्द्र मोदी जन्म से 'ओबीसी' हैं, ये बात पूरा देश जानता है। मायावती ने ट्वीट के पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मोदी अपने को जबर्दस्ती पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। वे अगर जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें कभी भी पीएम बनने देती? वैसे भी कल्याण सिंह जैसों का आरएसएस ने क्या बुरा हाल किया है यह देश क्या नही देख रहा है'।

mayawati tweet 2

ट्वीट पर वार करते हुए मायावती ने लगातार दो ट्वीट किए और मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं'।

mayawati tweet 1 1
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →