नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर में कांग्रेस एमएलए के घर पर छापा मारा है. इस दौरान उनके घर से हथियार और गोलियां बरामद हुई है. इनमें पुलिस महानिदेशक के पूल से गायब हुई एक पिस्तौल भी शामिल है.
यह हथियार सितंबर 2016 से 2017 के शुरूआती महीने के बीच गायब हुए
इस पर एजेंसी के प्रवक्ता ने बीते दिन बताया है कि अधिकारियों ने इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखी में सैकुल से विधायक यमथोंग हाओकीप के घर में सोमवार को छापा मारा था. एजेंसी मणिपुर राइफल्स बटालियन के परिसर में स्थित डीजीपी पूल कोटे (शस्त्रागार) से 56 पिस्तौलें और 58 मैगजीन के गायब होने के आपराधिक मामले की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है. यह हथियार सितंबर 2016 से 2017 के शुरूआती महीने के बीच गायब हुए हैं.
हथियार गायब होने के मामले को लेकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया
प्रवक्ता ने आगे कहा कि विधायक के घर से 20 लाख रूपये की कीमत के सोने के गहने, 26.40 लाख रूपये नकद, (डीजीपी शास्त्रागार से गायब हुई) 9 एमएम की एक पिस्तौल, दो बंदूकें, अमेरिका में बनी एक पिस्तौल और मैगजीन, गैरलाइसेंसी और 45 गोलियां बरामद हुई है. एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा अब तक हथियार गायब होने के मामले को लेकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा नौ एमएम की पिस्तौलें मिल चुकी है.















