बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली: पति ने पड़ोसी को अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की यह हालत

एक व्यक्ति ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में अपने पड़ोसी की हत्या इस संदेह पर कर दी कि उसका उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है।

दिल्ली: पति ने पड़ोसी को अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की यह हालत

एक व्यक्ति ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में अपने पड़ोसी की हत्या इस संदेह पर कर दी कि उसका उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। आरोपी ने कथित तौर पर उस व्यक्ति को उसके घर में पकड़ा और उस पर रॉड से हमला किया। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मंगलवार को दी गई और मृतक की पहचान विनोद यादव (28) के रूप में हुई है। आरोपी कासिम शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

जांच से पता चला कि शेख कूड़ा उठाने वाले के रूप में काम करता है। विनोद यादव भी उसी मकान में किराये पर रह रहा था। शेख ने बाद में पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर यादव के साथ संबंध होने का संदेह है और सोमवार की रात को वह किसी काम के लिए बाहर गया था। उसने पुलिस को बताया कि जब वह अपने कमरे में लौटा, तो उसने यादव को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

दिल्ली: पति ने पड़ोसी को अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की यह हालत

इसके बाद शेख ने पास में पड़ी एक लोहे की छड़ ली और यादव के सिर पर वार किया। गिरते ही शेख मौके से भाग गया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने पुलिस को इस बारें में सूचित किया। इसके बाद शव को शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 34 साल के युवक ने इंसानियत को किया शर्मसार

शेख को पुलिस ने CCTV तस्वीरों के जरिये पकड़ा। उसको पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गईं। इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। वह शहर से भागने की कोशिश कर रहा था। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड को जब्त कर लिया गया है।

विषयदिल्ली
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →