गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अमित शाह क्या भगवान है कि उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नही कर सकता : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कोलकाता में हुई झड़प के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर…

अमित शाह क्या भगवान है कि उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नही कर सकता : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कोलकाता में हुई झड़प के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता?

विज्ञापन

असल में कल कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा समर्थको और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गयी,इस दौरान ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की मूर्ती भी तोड़ डाली गयी, जिसके बाद ममता बनर्जी का ये बयान आया.

mamta 1 1

ममता बनर्जी ने शहर में ही एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप विद्यासागर तक हाथ ले जाते हो तो मैं आपको गुंडे के अलावा क्या कह सकती हूँ. उन्होंने आगे कहा कि मुझे आपके विचारधारा से घृणा है आपके तरीके से नफरत है. साथ ही उन्होंने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार को एक विरोध रैली के आयोजन की भी घोषणा की.

इसके अलावा उन्होंने विद्यासागर कॉलेज में दौरा करने के दौरान कहा कि  ‘‘अमित शाह खुद को क्या समझते हैं? क्या वह सबसे ऊपर हैं? क्या वह भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता?’’ इसके अलावा उन्होंने ये आरोप लगाया की सभी बाहरी लोगों को बुला कर भाजपा ने हिंसा को भड़काया.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →