गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ममता बोलीं- मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

चुनावी मौसम में नेता लगातार अपने भाषणों से राजनीति की लक्ष्मण रेखा को लांघ रहे हैं।

ममता बोलीं- मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

चुनावी मौसम में नेता लगातार अपने भाषणों से राजनीति की लक्ष्मण रेखा को लांघ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान दिया है, जिस पर विवाद पैदा होने की पूरी संभावना है। दरअसल, एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि उन्हें मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है।

विज्ञापन

एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है। मैंने ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा। जब चुनाव आते हैं तो राम नाम जपने लगते हैं। मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने ये भी कहा ‘5 साल पहले उन्होंने अच्छे दिनों की बात की थी, लेकिन बाद में नोटबंदी कर दी। वह संविधान भी बदल देंगे’। ममता ने कहा, 'मैं बीजेपी के नारों में विश्वास नहीं रखती। पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। लेकिन जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ’। 

Mamta banerjee

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में  टीएमसी सरकार की उपलब्धियां गिनात हुए ममता ने कहा, 'क्या पीएम मोदी पुरुलिया के आदिवासी गांवों के बारे में जानते हैं ? अब तक यहां 300 आईटीआई कॉलेज बनवाए जा चुके हैं। दिल्ली में मोदी 5 साल से हैं। मैंने बहुत संघर्ष किया है। मैं खुद को बेचकर राजनीति नहीं करती। मैं मोदी से नहीं डरती, क्योंकि मैं इस तरह की ही जिंदगी जीती हूं'।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →